101 वर्ष की अवस्था में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन का निधन

 101 वर्ष की अवस्था में जापान की पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन का 29 नवंबर 2019 दिन शुक्रवार को सुबह टोक्यो में निधन हो गया। वे सन 1982 से सन 1987 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। वे सन 1947 में 28 साल की अवस्था में संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य चुने गये। उनका योगदान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ करीबी संबंधों के लिए जाना जाता है। यहां बता दें; 1945 से 1952 तक चले जापान पर अमेरिकी कब्जे की निंदा करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।