भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 21वीं एशियाई चैंपियनशिप महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 21वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने  भारत की ही अंकिता भक्त को 6-0 से शिकस्त दी। इस तरह भारत की झोली में स्वर्ण और रजत दोनों ही आ गए। दोनों ही महिला खिलाड़ी पहले ही ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुकी हैं।