परीक्षा उपयोगी नवीन घटनाक्रम

*  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सिफारिश और केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है।


*  गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के एक जूनियर शोधकर्ता ध्रुव ने मकड़ियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है और उनमें से एक का नाम “मारेंगो सचिन तेंदुलकर” रखा है। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य मकड़ी का नाम “इंडोमारेंगो चवारापटेरा” दिया गया है। पाठकों को बता दे की मारेंगो सचिन तेंदुलकर प्रजाति की मकड़ी केरल, तमिलनाडु तथा गुजरात में पाई जाती है। जबकि इंडोमारेंगो चवारापटेरा प्रजाति की मकड़ी एक एशियाई जंपिंग स्पाइडर थी तथा केरल में पाई जाती है।


*  भारतीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का दफ़्तर अब आरटीआई के दायरे में होगा। दिल्ली हाईकोर्ट के फ़ैसले को बरक़रार रखते हुए अदालत ने कहा है कि पारदर्शिता से न्यायिक आज़ादी प्रभावित नहीं होती। 


*  अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग की जांच से जुड़ी पहली सार्वजनिक सुनवाई बुधवार को वॉशिंगटन में शुरू हो गई। अमरीकी राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन और उनके पुत्र के ख़िलाफ़ जांच शुरू करने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाया। अमरीकी राष्ट्रपति इस आरोप से इनकार करते हैं। 


*  आंध्र प्रदेश में आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग की सभी परीक्षाओं से साक्षात्कार समाप्त। नया नियम जनवरी 2020 से लागू होगा।  


*  12 नवंबर 2019, भारत रत्न और दादा साहब फ़ाल्के जैसे सम्मानों से सम्मानित लता मंगेशकर को सोमवार 11 नवंबर 2019 को सीने में इंफ़ेक्शन की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। वहाँ उनकी हालत गंभीर है और samaptवो इस वक़्त आईसीयू में हैं।  


*   भारत, क्रिकेट, नागपुर में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 30 रनों से हराकर सिरीज़ पर 2-1 से कब्ज़ा कर लिया है। दीपक चाहर इस मैच के हीरो रहे जिन्होंने हैट्रिक भी बनाई और बांग्लादेश के कुल छह विकेट झटके। वह टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भरतीय खिलाड़ी बन गए हैं। चाहर ने मात्र 3.2 ओवर में सात रन देकर छह बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आउट किया। बांग्लादेश ने 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 144 रन ही बनाये। 


*  11 नवंबर 2019, भारत में चुनाव सुधार करवाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार रात साढ़े नौ बजे चेन्नई में अपने आवास पर 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वे 1955 बैच के आईएएस अधिकारी थे। टीएन शेषन 12 दिसंबर 1990 को भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए थे।  


*  11 नवंबर 2019, भारत, मौलाना अबुल कलाम का जन्म 11 नवम्बर 1888 में हुआ था। मौलाना आजाद की स्मृत्ति में प्रत्येक वर्ष 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है


*  11 नवंबर 2019, भारत ओडिशा में जगतसिंहपुर जिले के पारादीप अठरबांकी इलाके मोबाइल फोन फटने से एक युवक की मौत की खबर है। घटना के समय वह अपना मोबाइल फोन चार्ज में लगा सो गया था. रात में किसी समय मोबाइल फोन फट गया. विस्फोट का सही समय अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मुकदमा दर्ज किया है।  


*  11 नवंबर 2019, बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान बुलबुल (BulBul) ने  तबाही मचाई। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार सिर्फ 8 लोग मारे गए हैं.


*  11 नवंबर 2019, प्रतिवर्ष 10 नवम्बर को शान्ति व विकास के लिए 'विश्व विज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व विज्ञान दिवस की थीम 'विज्ञान, एक मानवाधिकार' है। इस दिवस' को पहली बार  वर्ष 1999 में बुडापेस्ट में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद और यूनेस्को द्वारा विज्ञान पर विश्व सम्मेलन के अनुसरण में मनाया गया था। यूनेस्को द्वारा इस दिवस की स्थापना दुनिया भर में विज्ञान के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की थी। 


*  10 नवंबर 2019, ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में लगी भीषण आग से हजारों लोग हुए बेघर हो गए हैं। कई लोगों की मौत हो गई है और अन्य कई लोग लापता हैं। आग लगने के कारण अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बताया क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स के प्रभावित इलाक़ों में दमकल ​कर्मियों के साथ सैकड़ों नागरिक भी मदद के काम में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के अनुसार इस समय क़रीब 100 जगह पर आग लगी हुई है। 


*  9 नवंबर 2019, भारत, सुप्रीमकोर्ट की पाँच जजों की पीठ  ने अयोध्या की विवादित जमीन पर मालिकाना हक रामलला को दिया है। सभी पक्षों ने सुप्रीमकोर्ट के इस निर्णय का  स्वागत किया है। सुप्रीमकोर्ट ने  मंदिर के लिए सरकार को तीन महीनों में ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है मुस्लिम पक्ष को अन्य स्थान पर पाँच एकड़ जमीन मिलेगी।  


*  9 नवंबर 2019, भारत, सुप्रीमकोर्ट की पाँच जजों की पीठ  ने अयोध्या की विवादित जमीन पर मालिकाना हक रामलला को दिया है। सभी पक्षों ने सुप्रीमकोर्ट के इस निर्णय का  स्वागत किया है। 


*  9 नवंबर 2019,भारत, डेरा बाबा नानक में प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एवं वहाँ के श्रमिकों का धन्यवाद व्यक्त किया। 


*  8 नवंबर 2019,भारत, अयोध्या की विवादित जमीन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जीत या हार में नहीं देखा जाना चाहिए।