भारत के अरुणाचल प्रदेश में खोजी गई सांप की नई प्रजाति

 भारत के अरुणाचल प्रदेश में सांप की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। जिसका नाम ट्रेकिसियम आप्टे नाम रखा गया है। बता दे; ट्रेकिसियम की वर्तमान में 7 प्रजातियां हैं। नई प्रजाति का यह सांंप अरुणाचल प्रदेश के टेली घाटी वन्य जीव अभ्यारण में पाया गया है। जो जीरो कस्बे मेंं स्थित है। इस प्रजाति का नामकरण प्रसिद्ध समुद्री जीव विज्ञानी और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के निदेशक दीपक आप्टे के नाम पर रखा गया है। यह सांप विष रहित सांप है। जो अपने रहने के लिए बिल भी खोदता है।