संकल्प


संकल्प


 


आओ मिलकर एक 
नया इतिहास बनाएं।
सबको आगे लाने
को आवाज़ उठाएं।
जयहिंद, जयहिंद, जयहिंद


चाय बेंचते छोटू को
स्कूल भेजकर
पोंछा करती छुटकी
का दाखिला कराएं।
जयहिंद,जयहिंद जयहिंद।


दारू पीते काका को
"दरबार"भेजकर
लुटती-पिटती काकी 
को अब न्याय दिलाऐं।
जयहिंद,जयहिंद,
जयहिन्द


एसिड फेकते बेटों को
संस्कार सिखाकर,
सहमी हुई बेटियों
का विश्वास जगाएं।
जयहिन्द,जयहिन्द, जयहिन्द।


दहेज़ लोभी का
बहिष्कार कराकर,
बेटी के बापू के
हम अरमान सजाएं।
जयहिन्द,जयहिन्द,जयहिन्द।


सरकारी संस्थानों के 
ईमान जगाकर,
जनता को सुविधाओं
का लाभ दिलाएं
जयहिन्द,जयहिन्द,जयहिन्द।


आओ मिलकर एक 
नया इतिहास बनाये।
सबको आगे लाने 
को आवाज़ उठाएं।
जयहिन्द जयहिन्द,जयहिन्द।


 


डॉ0 सुषमा देवी, कानपुर (उ0प्र0) भारत