डॉ रचना सिंह को मिली ब्राजील से हयूमन राईट में डॉक्टरेट की मानद उपाधि
डॉ रचना सिंह को ब्राजील से डॉक्टर ऑफ फिलासफी हयूमन राईट मानद उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि इंटरनेशनल काउंसिल कोनिपा एंड इतमुट इंस्टिट्यूट के चांसलर डॉक्टर देवव्रत सरकार और वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ.नसवा ईमाद एल्डिन हैदर द्वारा प्रदान की गयी है। साथ ही उन्हें बेस्ट इंडियन पोएट ऑफ द ईयर, स्टारऑफ इंडियन पोएट भी घोषित किया गया है। रचना सिंह ने आगरा का और अपने परिवार का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर उ.प्र को गौरवान्वित किया है। साहित्यकार एवं समाजसेवी रचना सिंह बहुत सारे वैश्विक संगठनों के साथ साहित्य और समाज सेवा में योगदान दे रही हैं। विशेषकर किन्नरों के लिए समाज को जागरूक करने और समान शिक्षा के लिए डॉक्टर रचना सिंह को यह विशेष सम्मान मिले हैं। वह श्रीलंका, बंग्लादेश, मैक्सिको, मोरक्को, सर्विया गणराज्य, मलेशिया, नाईजीरिया, नेपाल, ब्राजील, लेबलान, सीरिया की पीस एम्बेसडर भी हैं। वह शांति दूत के रूप में काम कर रही हैं। अब तक देश विदेश से १०० के लगभग सम्मानों सम्मानित हुई हैं। इसमें 10 डॉक्टरेट की मानद और एक डीलिट की मानद उपाधि से अलग अलग देशो से प्राप्त हुयी हैं।अंतरराष्ट्रीय सम्मान के साथ पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी जी तथा लद्दाख, भोपल, उज्जैन, चेन्नई, कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, झारखंड से भी सम्मान प्राप्त हुये हैं।
● हिंदी को समर्पित समस्त प्रकार की खबरों, कार्यक्रमों तथा मिलने वाले सम्मानों की रिपोर्ट/फोटो/वीडियो हमें pragyasahityahindisamachar@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 09027932065 पर भेजें।
● 'नि:शुल्क प्राज्ञ कविता प्रचार योजना' के अंतर्गत आप भी अपनी मौलिक कविताएं हमें pragyasahityahindi@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 09027932065 पर भेजें।
● 'नि:शुल्क प्राज्ञ लेख प्रचार योजना' के अंतर्गत आप भी अपने लेख भेजने हेतु 09027932065 पर संपर्क करें।
● प्राज्ञ साहित्य की प्रति डाक से प्राप्त करने व वार्षिक सदस्यता प्राप्त करने के लिये 09027932065 पर संपर्क कर हमारा सहयोग करें।
● 'प्राज्ञ साहित्य' परिवार का हिस्सा बनने के लिए 09027932065 पर संपर्क करें।