गुजरात गांधी नगर के मेयर रीटा बहन पटेल द्वारा हिंदी कवि हुए सम्मानित
(मेयर रीटा बहन पटेल)
(डॉक्टर मणि मुथा)
(डॉ गुलाब चंद पटेल)
महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्था गांधीनगर के अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल कवि लेखक अनुवादक और सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा आज दिनांक 19/05/2020 को शाम 4:00 बजे सम्मान पत्र समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में दिनांक 17/05/2020 को आयोजित ऑनलाइन हिंदी कवि सम्मेलन में जुड़े हुए कवियों ने अपनी अपनी कृति प्रस्तुत करके हिस्सा लिया था। उन सभी कवियों को आज "हरिवंशराय बच्चन" सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। देश के कोने-कोने से 240 से अधिक कविगण जुड़े थे और 67 कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत की थी।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर गांधीनगर के मेयर साहिबा आदरणीया रीटा बहन पटेल के कर कमलों से किया गया। आदरणीया मेयर साहिबा श्रीमती रीटा बहन पटेल ने कोरोना के इस कहर में महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्था गांधीनगर द्वारा की जा रही इस प्रवृत्ति को खूब सराहा। अब तक इस मई महीने में संस्था ने कुल 5 ऑनलाइन कवि सम्मेलन किए और 5 सम्मान पत्र समारोह आयोजित किये।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र की डॉक्टर मणि मुथा विद्यमान थी। मानव सेवा ही माधव सेवा" डॉक्टर मणि मुथा मैडम का मूल मंत्र है। आप कामयाब फिजियोथैरेपिस्ट और सामाजिक कार्य कर हैं। डॉक्टर मणि मुथा मैडम का आह्वान है कि "यदि आप सबको नहीं खिला सकते हैं तो किसी एक को खिलाइए" आप अच्छी कवयित्री और लेखिका हैं। आपकी पृथ्वी दिवस पर "प्रभु" नामक कविता और मदर्स डे पर "नारी शक्ति आग है" कविता खूब प्रचलित है। आप पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ-साथ एवरग्रीन चैरिटी भी बखूबी निभाती है। स्वाध्याय प्रेम ही आपके जीवन का मिशन है। आप श्रीमती द्रौपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की संयोजक एवं ब्रांड एंबेसडर है।
इस कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्था गांधीनगर के उपाध्यक्ष श्री रमेश भाई मूलवानी निवृत्त विजया बैंक अधिकारी अहमदाबाद ने किया। महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्था के अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर गुलाब चंद पटेल मेयर साहिबा डॉक्टर रीटा बहन पटेल और डॉक्टर साहिबा मणि मुथा को सम्मान पूर्वक मंच पर लाए। आदरणीय डॉक्टर गुलाब चंद पटेल ने दोनों महानुभाव का शब्दगुच्छ से स्वागत किया , संस्था का परिचय दिया और संस्था की प्रवृत्तियां विस्तार से बतायीं। आदरणीय मेयर श्रीमती रीटा बहन पटेल ने समारोह का उद्घाटन किया और प्रासंगिक प्रवचन दिया। मुख्य अतिथि डॉ मणि मुथा मैडम ने प्रासंगिक उद्बोधन दिया। अहमदाबाद के आदरणीय विनीत शर्मा सर "असर"जी ने उद्घाटक मेयर श्रीमती रीटा बहन पटेल और मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती मणि मुथा जी का तहे दिल से आभार प्रकट किया। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर गुलाब चंद पटेल, एडवोकेट के आई पटेल, संस्था के उपाध्यक्ष रमेश मूलवानी और राजकोट की डॉक्टर भावना बेन सांवलिया ने सभी कवियों का अभिनंदन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगीत से संपन्न हुआ।