महामारी की कैसी मार (कविता) - मीनाकुमारी शुक्ल 'मीनू

महामारी की कैसी मार 



मीनाकुमारी शुक्ल 'मीनू', राजकोट (गुजरात) भारत 


*************************************************


महामारी  की  कैसी मार, 
बंद   पड़ा   है   हाट  बाजार।
बंद  खिड़कियाँ  बंद  है  द्वार, 
जीवन  हो  गया  जैसे  भार॥(१)


रोजी  की  अब  आशा  टूटी,
मुख   से  देखो   रोटी  छूटी।
लगता  है  माँ  हम  से  रूठी,
मिली  केवल  तसल्ली  झूठी॥(२)


भूख ने हमें तिलतिल मारा है,
गर्मी   ने    डेरा    डाला    है।
आसरा    छूटा    हमारा    है,
बरपा  हुआ  कहर  सारा  है॥(३)


बच्चे   बूढ़े    सब   हैं   भूखे,
व्याकुल मन है, तन  हैं सूखे।
व्यवहार  मालिकों  के  रूखे,
हर  कोई   दुखियारा  दीखे॥(४)


इनके  दुखों  को  कौन  जानें,
मरीज    हो   गये   दवाखाने।
लगे    इन्हें    लोग    हड़काने,
नहीं   आये   दवा    पहुँचाने॥(५)


न  हुआ  इलाज  न  दवा  आई,
मेरे   पिता    ने   जान   गँवाई।
की   मन्नत   न   हुई    सुनवाई,
ऐसी  थी   पिता   की  विदाई॥(६)


जो  हैं  श्रमिक, गरीब, मजदूर,
घर   परिवार  अपनों  से   दूर।
पैदल    चलने    को    मजबूर,
थक  कर   कैसे   हुए  हैं   चूर॥(७)


जब  रूके  हैं   रेल  के  चक्के,
चलते  ना  तो  ये  क्या  करते?
क्या  बच्चों  को  देखते  मरते?
अपनो  की   पीड़ा   ना  हरते?(८


 


परिचय-


मीनाकुमारी शुक्ल 'मीनू'
पिता का नाम- श्री रामेश्वरप्रसाद मिश्रा  
जन्मतिथि- 05/11/1966
शिक्षा- परास्नातक 
कार्य क्षेत्र - पूर्व शिक्षिका 
रुचि- गद्य व पद्य की समस्त प्रचलित विधाओं में सृजन व विविध पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन
उद्देश्य- हिंदी को लोकप्रिय राष्ट्रभाषा बनाना


 


 


हिंदी को समर्पित समस्त प्रकार की खबरों, कार्यक्रमों तथा मिलने वाले सम्मानों की रिपोर्ट/फोटो/वीडियो हमें pragyasahityahindisamachar@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 09027932065 पर भेजें।


'नि:शुल्क प्राज्ञ कविता प्रचार योजना' के अंतर्गत आप भी अपनी मौलिक कविताएं हमें pragyasahityahindi@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 09027932065 पर भेजें।


'नि:शुल्क प्राज्ञ लेख प्रचार योजना' के अंतर्गत आप भी अपने लेख भेजने हेतु 09027932065 पर संपर्क करें।


प्राज्ञ साहित्य की प्रति डाक से प्राप्त करने व वार्षिक सदस्यता प्राप्त करने के लिये 09027932065 पर संपर्क कर हमारा सहयोग करें।


'प्राज्ञ साहित्य' परिवार का हिस्सा बनने के लिए 09027932065 पर संपर्क करे