परिवर्तन (कविता) - डॉ सुकेशिनी दीक्षित

परिवर्तन



डॉ सुकेशिनी दीक्षित, आगरा (उ प्र) भारत 


*************************************************


असीमित गति...
जीवन की परिधियों पर..... अनियंत्रित भटकाव ।। 
उत्कट अभिलाषाएं... 
छद्मवेशी ...
सांसारिकता  की।।


संतप्त मानवता ...
खड़ी कहीं दूर ....
अस्तित्व विहीन ....
वर्तमान परिपाटियों के,, 


चक्र में .....
आबद्ध .... 
पूर्णतया .....
पिसी हुई ।।


उत्तप्त  मानव .....
भौतिक विकास के.. 


कवच में परिणत  ।।
सजल नेत्र ---
ठहरा हुआ....
चिर प्रतीक्षा में ...
परम सत्ता के... 


परिवर्तन   को ,,
सहर्ष स्वीकार ,,
करने के लिए.....
करबद्ध आतुर।।


त्याज्य ....  अमानवीयता के .... गहरे.... चटकीले ....
आकर्षक रंग .....
पाप मय बोझ  की .....
बंधी  गठरी ....
तले दबा ...
आज का .. 
अत्याधुनिक  मानव .....
अंशत: ......
कहीं ना कहीं ।। 


गहरी खाई के ....
छद्म - छल में
दोनों किनारों को....
छूने की.... 
अनंत कोशिश..... में 
भटका आज ....
संपूर्ण मानवीय.....      परिवेद....।।


 


परिचय-


डॉ सुकेशिनी दीक्षित


कार्य क्षेत्र -प्रवक्ता, राधा कृष्ण कन्या महाविद्यालय आगरा (उ प्र) भारत


सम्मान-


1- विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा- नारी सागर सम्मान।


2- विश्व हिंदी लेखिका मंच द्वारा- नारी रत्न सम्मान।।


3- अटल साहित्य भूषण सम्मान


4-अंतरा शब्द शक्ति सम्मान 2019


5-नीरज साहित्य श्री सम्मान 


6-अंतरा शब्द शक्ति द्वारा-साहित्यकार स्वाभिमान सम्मान  


7-काव्य रंगोली साहित्य भूषण सम्मान


 


हिंदी को समर्पित समस्त प्रकार की खबरों, कार्यक्रमों तथा मिलने वाले सम्मानों की रिपोर्ट/फोटो/वीडियो हमें pragyasahityahindisamachar@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 09027932065 पर भेजें।


'नि:शुल्क प्राज्ञ कविता प्रचार योजना' के अंतर्गत आप भी अपनी मौलिक कविताएं हमें pragyasahityahindi@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर 09027932065 पर भेजें।


'नि:शुल्क प्राज्ञ लेख प्रचार योजना' के अंतर्गत आप भी अपने लेख भेजने हेतु 09027932065 पर संपर्क करें।


प्राज्ञ साहित्य की प्रति डाक से प्राप्त करने व वार्षिक सदस्यता प्राप्त करने के लिये 09027932065 पर संपर्क कर हमारा सहयोग करें।


'प्राज्ञ साहित्य' परिवार का हिस्सा बनने के लिए 09027932065 पर संपर्क करें।